सादाबाद 21 फरवरी । क्षेत्र की कॉलोनी में एक युवक को कथित तौर पर उसकी पत्नी द्वारा जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आगरा रेफर किया गया है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। क्षेत्र के निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपनी पत्नी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। परिजनों की मध्यस्थता से दोनों के बीच समझौता भी हो गया था, लेकिन आरोप है कि पत्नी इसके बावजूद रंजिश मान रही थी। पीड़ित के अनुसार, 20 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे रमजान खोलने के समय उसकी पत्नी ने उसे पानी दिया। आरोप है कि इस पानी में जहरीला पदार्थ मिलाया गया था। पानी पीने के कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत बिगड़ने लगी। जब उसने पत्नी से पूछा, तो उसने कथित तौर पर कहा कि उसने जहर दे दिया है और उसे मारकर उसके घरवालों को फंसा देगी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद, हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने अपनी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उप निरीक्षक अंकित चौधरी ने बताया कि आज मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
हाथरस में दंपत्ति को पहनाई जूतों की
April 21, 2026
सोमवार (20/04/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
April 20, 2026
सोमवार (20/04/26) दर्शन श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
April 20, 2026
आगरा अलीगढ राजमार्ग पर कार-स्कूटर की भिड़ंत,
April 20, 2026
दो पक्षों में मारपीट और पथराव, महिलाओं
April 20, 2026
नगला इमलिया में दो पक्षों में मारपीट
April 20, 2026
रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में
April 20, 2026
Weather
Hathras
3:28 pm,
Apr 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap
























