
हाथरस 21 फरवरी । बांके बिहारी एन्क्लेव जोगिया निवासी देवेंद्र सिंह पुत्र रनवीर सिंह ने थाना हाथरस गेट में अभियोग पंजीकृत कराया है। बताया कि रमनपुर निवासी रवि चौहान, योगेश सिंह चौहान उर्फ राहुल, मोहित उर्फ कालू और राजीव राठौर ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की। इन लोगों ने देवेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी और जबरन 15 लाख रुपये वसूल लिए। अब ये लोग 10 लाख रुपये और मांग रहे हैं, न दने पर धमकी दे रहे हैं। देवेंद्र सिंह का आरोप है कि 12 फरवरी 2026 को उनके भतीजे की शादी के दौरान इन लोगों ने उनकी पत्नी के प्लाट की बाउंड्री उखाड़कर कब्जा करने की कोशिश की। 17 फरवरी को फिर से धमकी दी कि 10 लाख रुपये दो, नहीं तो बुरा हाल कर देंगे। 18 फरवरी को इन लोगों ने देवेंद्र सिंह को गाली दी और जान से मारने की कोशिश की। देवेंद्र सिंह ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।













