
हाथरस 21 फरवरी । मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित ने अवगत कराया है कि कल रविवार को डीआरबी इंटर कॉलेज आगरा रोड हाथरस के प्रांगण में होने वाले विधिक सहायता कैम्प में इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB)के सहयोग से डाक घर स्कीम कैम्प के साथ ही आधार कैम्प आयोजित किया जाएगा। जिसमें आम जनमानस के बाल आधार (0-5 वर्ष) बनाए जाएंगे एवं मोबाइल नंबर/ e-mail ID अपडेट करने का कार्य किया जाएगा।













