सादाबाद 20 फरवरी । एनएच किनारे नाले पर लगी सीसी स्लैब को अज्ञात व्यक्ति द्वारा काटे जाने का मामला सामने आया है। हाथरस मार्ग स्थित एसआर कॉम्प्लेक्स परिसर के निकट हुई इस घटना से मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने नालों को सीसी स्लैब से ढका जाता है, ताकि गंदगी न दिखे और पैदल यात्रियों व वाहनों का आवागमन सुरक्षित रहे। अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्लैब काटे जाने से अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जोखिम पैदा हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम ने स्लैब काटे जाने के कारणों की जांच शुरू कर दी है और उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। कर्मचारियों ने बताया कि आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। ब्रजभूमि एक्सप्रेसवे के ओ एंड एम मैनेजर अमित चौहान ने बताया कि स्लैब काटने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकना है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सीडीओ के औचक निरीक्षण में बाल विकास
April 7, 2026
हसायन : कुदरत की मार से अन्नदाता
April 7, 2026
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नपेंगे
April 7, 2026
सीबीएसई स्कूलों में फीस वृद्धि और यूनिफॉर्म
April 7, 2026
मकान के लिए युवक की हत्या करने
April 7, 2026
सादाबाद : लकड़ी के खोके से हजारों
April 7, 2026
सादाबाद : सड़क हादसे में बाइक सवार
April 7, 2026
Weather
Hathras
8:38 pm,
Apr 7, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























