Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । सादाबाद में हाथरस मार्ग स्थित विनोबा नगर चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने फॉर्च्यूनर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक उस पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। दुर्घटना के बाद चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page