Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 20 फरवरी । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 19 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को बम्बा पटरी सड़क के पास आशीर्वाद कॉलोनी के निकट से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 870 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पृथ्वीराज चौहान उर्फ नानू पुत्र कुलभूषण चौहान निवासी विद्यापति नगर, थाना कोतवाली नगर, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 65/2025 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है, जिसमें पूर्व में मु0अ0सं0 394/2025 धारा 115(2)/352/76 बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस में अभियोग पंजीकृत है। उक्त गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह राघव थाना कोतवाली नगर द्वारा पुलिस टीम के साथ की गई। पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page