Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 18 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के सुमंगलम गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को लैंगिक समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘जेंडर सेंसिटाइजेशन’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाले वातावरण के प्रति संवेदनशील बनाना था। मुख्य वक्ता डा. दीपा ने अपने संबोधन में महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षित शैक्षणिक माहौल और आपसी सम्मान की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेंडर सेंसिटाइजेशन केवल महिलाओं के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के संतुलित विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या असमानता के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अध्यक्षता एवं संचालन वार्डन डा. रेखा रानी ने किया। उन्होंने कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता एक सकारात्मक सोच है। उन्होंने छात्राओं से आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह, प्रो. मनीष शर्मा, डा. पूनम रानी, कैप्टन लक्ष्मण सिंह और तरुण कुमारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page