Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 18 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज द्वारा “रोल ऑफ डेटा इन वेरियस वॉक्स ऑफ लाइफ” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना था, जहां वे डेटा से जुड़े नवीनतम शोध, उभरते रुझानों और विभिन्न क्षेत्रों में इसके बहुआयामी उपयोगों पर विचार-विमर्श कर सकें। मुख्य वक्ता उत्तराखंड के एमबीजीपीजी कालेज के डा. नरेंद्र कुमार सिंह ने संबोधन में बताया कि वर्तमान युग में डेटा प्रत्येक क्षेत्र—शिक्षा, कृषि, विज्ञान, उद्योग, स्वास्थ्य और प्रशासन में निर्णय लेने की प्रक्रिया का आधार बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को डेटा विश्लेषण, शोध पद्धति और अंतर्विषयक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुआ। डा. कालीचरण ने वेबिनार की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। संचालन डा. अंजली ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डा. सौरभ गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डा. प्रभात बंसल, डा. नीलम सिंह, डा. मनीश राव, श्रेष्ठ उपाध्याय, डा. रजत, आयुषी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page