Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 फरवरी । बिसावर स्थित गौशाला से जुड़े एक मामले में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और गौसेवकों के बीच सोशल मीडिया पर विवाद गहरा गया है। यह विवाद 30 जनवरी को गौसेवकों के साथ कथित मारपीट के बाद शुरू हुआ। दोनों पक्ष अब एक-दूसरे को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दो युवकों ने प्रधान प्रतिनिधि को चुनौती दी है। उन्होंने 2 फरवरी को गौसेवक मनीष निवासी झरौठा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद उसे झरौठा आने को कहा। इसके जवाब में प्रधान प्रतिनिधि ने भी उन्हें गौशाला आने का खुला चैलेंज दिया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले, बीते शनिवार को हजारों की संख्या में गौसेवक हाथरस कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने अपने साथ हुई मारपीट और अभद्रता को लेकर जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में कलेक्ट्रेट ओसी को एक ज्ञापन सौंपा था। गौसेवकों ने न्याय की गुहार लगाई और चेतावनी दी कि यदि प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस संबंध में सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि वायरल वीडियो दो-तीन दिन पुराना है। मामले की जांच की जा रही है और जिसने भी इसे वायरल किया है, उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page