सिकंदराराऊ (हसायन) 09 फरवरी । विकासखंड क्षेत्र के ग्राम अंडौली स्थित संकट मोचन इंटर कॉलेज, अंडौली में सोमवार 09 फरवरी को कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई एवं आशीर्वाद समारोह अत्यंत भावपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर एवं आशीर्वचन प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को अध्ययन से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन की विधि तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने के उपयोगी टिप्स दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे पर आत्मविश्वास एवं उत्साह स्पष्ट रूप से झलकता नजर आया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए गए अपने अनुभव साझा किए, जिससे वातावरण भावुक एवं प्रेरणादायक बन गया। समारोह विद्यालय प्रशासन एवं अध्यापकगण की देखरेख में पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, सफलता एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
महादेव मेले के दूसरे दिन नामी पहलवानों
April 6, 2026
गांव रुहेरी में कल होगा भव्य काली
April 6, 2026
पुरदिलनगर में धूमधाम से मनाया गया भाजपा
April 6, 2026
आंधी-तूफान से बर्बाद हुई फसलों के लिए
April 6, 2026
अब यूपी बोर्ड के छात्रों को महंगी
April 6, 2026
हाथरस के लाला के नगला में सरेआम
April 6, 2026
हाथरस में शिक्षा का उजियारा फैलाने सड़कों
April 6, 2026
Weather
Hathras
7:33 pm,
Apr 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























