
हाथरस 08 फरवरी । हाथरस जिले के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव मढ़ैया खाई में सड़क पर खेल रहे ढाई साल के मासूम बच्चे को फॉर व्हीलर ने टक्कर मार दी।हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया।परिजन रोते बिलखते हुए मासूम बच्चे के शव को कब्जे में लेकर घर चले गए। मिली जानकारी के अनुसार,थाना मुरसान क्षेत्र के गांव मढ़ैया खाई निवासी रूप सिंह का ढाई वर्ष का मासूम बच्चा वरुण घर के बाहर खेल रहा था,तभी एक फॉर व्हीलर ने मासूम बच्चे को रौंद दिया।इस हादसे में मासूम वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजन आनन फानन में बच्चे को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।डॉक्टरों ने मासूम बच्चे का प्राथमिक चेकअप किया और बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।परिजन बच्चे के शव को गोदी में उठाए अपने घर वापस लौट गए।फिलहाल परिजनों ने अभी कोई शिकायत पुलिस थाने में नहीं की है।

















