Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 07 फरवरी। गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज से आज बाबा जाहरवीर की विशाल शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान मार्ग में व्यापारियों द्वारा अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस भारी संख्या में तैनात रही। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्गों से होती हुई मोहल्ला गौसगंज पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का शुभारंभ प्रमुख युवा समाजसेवी विकास वार्ष्णेय देवा द्वारा बाबा जाहरवीर की पूजा-अर्चना कर एवं फीता काटकर किया गया। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब एक बजे मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों महिलाएं धार्मिक भजनों पर नृत्य करते हुए चल रही थीं। वहीं राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने भक्तिमय भजनों पर नृत्य कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा में सबसे आगे मां काली के स्वरूप में कलाकार अपने आकर्षक करतबों का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने रहे। पूरे मार्ग में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से व्यापारी नेता विशाल वार्ष्णेय, वैभव वार्ष्णेय, बबलू सिसोदिया, अभितेश वार्ष्णेय, अखिलेश बघेल, डॉ सुनील, मनोज यादव, विनय महेश्वरी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page