
हाथरस 07 फरवरी । कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वर्ष 2026–27 के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं में काफी गहमागहमी और उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशियों ने हर्षोल्लास के साथ अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए बनी सिंह यादव एडवोकेट एवं शिवहरी शर्मा एडवोकेट ने नामांकन किया है। वहीं महासचिव पद के लिए दीप प्रकाश ने पर्चा दाखिल किया। अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दाऊदयाल शर्मा एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अखण्ड प्रताप सिंह, सह सचिव पद के लिए विनोद कुमार गौतम एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पुस्तकालय अध्यक्ष का पद खाली रह गया है, क्योंकि इस पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। अध्यक्ष पद को छोड़कर शेष सभी पदों पर केवल एक-एक नामांकन पत्र ही दाखिल किया गया है। चुनाव 23 फरवरी को होंगे।

















