Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 फरवरी । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में तैनात स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी पर सरकारी कर्मचारियों से निजी कार्य कराने का आरोप सामने आया है। बताया जा रहा है कि अधिकारी की निजी गाड़ी गंदी होने पर सीएचसी में तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी समय में सरकारी काम छोड़कर गाड़ी साफ करने में लगा दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोगों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार सीएचसी में तैनात कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी छोड़कर अधिकारी के आदेशों का पालन करते नजर आए, जिससे सरकारी कार्य प्रभावित होने की बात कही जा रही है। आरोप यह भी है कि संबंधित अधिकारी अपनी निजी कार पर “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखवाकर रौब दिखा रहे हैं, जो सरकारी आदेशों का उल्लंघन माना जा रहा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच नाराजगी भी देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या संबंधित अधिकारी अपनी निजी गाड़ी से “उत्तर प्रदेश सरकार” लिखा हुआ हटाएंगे या फिर ऐसे ही सरकारी नियमों की अनदेखी होती रहेगी। फिलहाल मामले को लेकर विभागीय स्तर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page