Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 फरवरी । क्षेत्र के राया मार्ग स्थित मीरपुर गांव में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड हाईवे कट को लेकर किसानों का रोष गहरा रहा है। स्थानीय किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि हाईवे अथॉरिटी ने राया मार्ग पर कट नहीं दिया, तो क्षेत्र का विकास रुक जाएगा और आवागमन में बड़ी बाधा उत्पन्न होगी। जनप्रतिनिधियों ने भी किसानों का समर्थन करते हुए सुनवाई न होने पर बड़े आंदोलन की बात कही है।

किसानों का तर्क है कि राया मार्ग कई अन्य महत्वपूर्ण मार्गों और गांवों को जोड़ता है। यहां कट न होने से ग्रामीणों को हाईवे पर चढ़ने के लिए कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे कनेक्टिविटी का संकट पैदा होगा। किसान अपनी उपजाऊ भूमि हाईवे परियोजना के लिए देने को तैयार हैं, लेकिन वे बदले में क्षेत्र के लिए सुगम पहुंच मार्ग चाहते हैं। उनका कहना है कि यह उनकी जायज मांग है। शुक्रवार दोपहर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी और जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एदलपुर झगरार गांव में किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए, आश्वासन दिया कि वे किसानों की इस मांग को लेकर एनएचएआई के उच्चाधिकारियों और शासन से बातचीत करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो किसान चुप नहीं बैठेंगे और बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। आगरा से अलीगढ़ के बीच बन रहे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर पिछले काफी समय से हाईवे कट की मांग को लेकर किसानों में रोष जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page