Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 फरवरी । बिसावर में 14 फरवरी को स्वतंत्रता सेनानी वीर गोकुला जाट की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। प्रतिमा मथुरा मार्ग स्थित श्री बृजेंद्र जनता इंटर कॉलेज के निकट स्थापित की गई है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रतिमा अनावरण से पहले, रालोद ने क्षेत्र के गांवों में नुक्कड़ सभाओं और जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी जा रही है। वरिष्ठ नेता गिरेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष श्याम सिंह प्रधान, विधायक प्रदीप चौधरी, जिला पंचायत सदस्य केशव देव चौधरी और सुरेंद्र सिंह चौधरी सहित अन्य नेता सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर रहे हैं।वरिष्ठ रालोद नेता गिरेंद्र चौधरी ने बताया कि जयंत चौधरी के आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान युवाओं को वीर गोकुला जाट के संघर्ष और बलिदान से अवगत कराया जा रहा है। गिरेंद्र चौधरी के अनुसार, वीर गोकुला जाट ने क्षेत्र के गौरव को बढ़ाया और उनकी प्रतिमा का अनावरण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। ग्रामीणों का कहना है कि वीर गोकुला जाट की प्रतिमा स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक होगी। 14 फरवरी को होने वाले अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page