Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 06 फरवरी । कस्बे के जीटी रोड स्थित नगर पालिका क्रीड़ा स्थल के पास कल देर रात एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन व्यापारियों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायलों की पहचान मोहल्ला मटकोटा निवासी धर्मेंद्र शर्मा तथा मोहल्ला बारहेसैनी निवासी राजू वार्ष्णेय और अभिषेक वार्ष्णेय के रूप में हुई है। तीनों व्यापारी गुरुवार रात बस स्टैंड से अपने घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे नगर पालिका क्रीड़ा स्थल के पास पहुंचे, पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वर्तमान में अभिषेक वार्ष्णेय का इलाज समाजसेवियों के सहयोग से अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page