
हाथरस 06 फरवरी । सांसद अनूप प्रधान से समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) ने ज्ञापन सौंपकर जिले और आसपास के व्यापारियों व यात्रियों की सुविधा के लिए रेल सेवाओं में वृद्धि की मांग की है। ज्ञापन में मथुरा जंक्शन स्टेशन से कानपुर के लिए दैनिक इंटरसिटी रेलगाड़ी चलाई जाए जो क्योंकि मथुरा जंक्शन से कानपुर के लिए कोई भी सीधी गाड़ी नहीं है। यात्रियों और व्यापारियों को टुकड़ों में जाना पड़ता है ।अधिकतर साप्ताहिक रेल गाड़ियों का संचालन हो रहा है जो कि पिछले स्टेशनों से रिजर्व होती है ।उनसे दैनिक यात्रियों को कोई फायदा नहीं मिलता है। यह गाड़ी मथुरा जंक्शन से सुबह 6 बजे के लगभग चलाई जाए और शाम को समय से मथुरा जंक्शन वापस आ सके। वहीँ मथुरा जंक्शन से बरेली के लिए दैनिक इंटरसिटी रेलगाड़ी चलाई जाए, जिससे दैनिक व्यापारियों व यात्रियों का नौकरी करने वाले यात्रियों को फायदा मिल सके । यह गाड़ी मथुरा जंक्शन से सुबह 5 बजे के लगभग चलाई जाए और शाम को मथुरा जंक्शन समय से वापस आ सके। बरेली के लिए कोई भी दैनिक गाड़ी नहीं है इसलिए व्यापारी वर्ग व यात्रियों का ध्यान में रखते हुए इस गाड़ी का संचालन कराया जाए और कासगंज से मथुरा जंक्शन होते हुए नई दिल्ली के लिए एक रेलगाड़ी का संचालन कराया जाए क्योंकि मथुरा जंक्शन से नई दिल्ली लाइन को जोड़ दिया गया है और मथुरा जंक्शन पर इंजन को टर्न कर कर गाड़ी को नई दिल्ली के लिए रवाना कराया जा सकता है । यात्रियों और व्यापारियों के विशेष अनुग्रह पर व दैनिक यात्रियों का विशेष ध्यान रखते हुए इस गाड़ी का संचालन कराया जाए, यह ज्ञापन सांसद जी को व्हाट्सएप पर भेजा गया। सांसद ने इस पर शीघ्रातिशीघ्र कार्रवाई करने के तथा लोकसभा में इन मांगों को उठाने का आश्वासन दिया। इसकी एक कॉपी डीआरएम इज्जत नगर को भी भेजी गई।
मांग करने वालों में स्वापो के रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा, संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव लाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमोहन वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता (कोयला वाले), नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, नगर उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबू), संरक्षक विजय कृष्ण गर्ग, संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), संरक्षक/धर्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी प्रेम प्रकाश शर्मा (पागल गुरु), रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रभारी मनोज बूटिया, शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष अग्रवाल, पर्यावरण प्रकोष्ठ प्रभारी निशांत अग्रवाल, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ मोहित गर्ग, डॉ अमित साहनी, डॉ हर्ष गर्ग, डॉ अंकुल मित्तल, लखन मित्तल, अमित सबलोक, नितिन अग्रवाल (सर्वेश्वर फूड्स), पंकज अग्रवाल (हिंग वाले), कपिल कुमार अग्रवाल (चूना वाले), दीपक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, विनोद मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), नितिन वार्ष्णेय, भगवत स्वरुप गर्ग, अजय कपूर, आलोक गुप्ता, गौरव बंसल, गौरव वर्मा, मनीष मित्तल, पियूष गुरहा, विकास अरोड़ा, अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, आशीष बंसल, गोपाल दास वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, नितिन बागला, पंकज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, जीतेन्द्र अग्रवाल, आयोग दीपक आदि प्रमुख हैं।














