हाथरस 06 फरवरी । अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) 2026 के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित प्रतिनिधियों से सुझाव और आपत्तियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाएगा। साथ ही मृतक और शिफ्टेड मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे तथा सूची में किसी भी प्रकार की गलत एंट्री को ठीक किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में नए मतदाताओं के फॉर्म 6 (नामांकन व घोषणा पत्र सहित) भरे जाएँ, शिफ्टेड एवं मृतक मतदाताओं के नाम हटाने हेतु फॉर्म 7, तथा मतदाता विवरण में त्रुटि सुधार हेतु फॉर्म 8 का उपयोग किया जाए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से बूथ स्तरीय एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डा. बसंत अग्रवाल ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने हेतु अपने सुझाव साझा किए। बैठक में जिलाध्यक्ष बीजेपी प्रेम सिंह कुशवाह, प्रशासनिक प्रमुख बीजेपी सुनील वर्मा (एडवोकेट), प्रवीन कुमार अपना दल, जिला सचिव श्याम सिंह वर्मा (CPI(M)), विवेक उपाध्याय कांग्रेस, अजय शिखरावर समाजवादी पार्टी, राजवीर सिंह बघेल BSP, रहमत अली, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष AAP और प्रभारी अधिकारी, कलेक्ट्रेट सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित थे।














