मंगलायतन विश्वविद्यालय में विश्व कैंसर दिवस पर फार्मेसी विभाग ने किया जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अलीगढ़ 05 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों के माध्यम से कैंसर के कारण, जोखिम कारक, रोकथाम और प्रारंभिक पहचान जैसे विषयों को प्रभावी रूप से दर्शाया गया। कार्यक्रम का मूल्यांकन डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. आरके शर्मा एवं प्रो. उमेश कुमार द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद ने कहा कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति जागरूकता समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक होती है। उन्होंने जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में फार्मासिस्ट की भूमिका को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम समन्वयक संस्कृति व मानसी शर्मा रहीं। इस अवसर पर प्रो. निशांत कटियार, प्रो. बृजेश शर्मा, डा. शोभित सिंह, डा. रजत गर्ग, रामगोपाल सिंह, शुभम कपिल व चंद्रवीर आदि उपस्थिति रहे। पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशु रंजन, आर्यन पांडेय एवं प्रशांत कुमार, द्वितीय स्थान पर शिवचंद, सत्यम कुमार, आदर्श कुमार, साहिल कुमार एवं धीरज कुमार व तृतीय स्थान पर हसन, संध्या जायसवाल, रौशनी कुमारी, उज्ज्वल कुमार एवं संजीव यादव रहे। वहीं इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस विभाग में भी कैंसर जागरूकता दिवस मनाया गया। प्राचार्य डा. शिवराज त्यागी ने कैंसर के कारणों, उपचार एवं बचाव के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. गजेंद्र पाराशर, अंकिता लाल, नितिनकांत, अजय मुद्गल, योगेश भारद्वाज, हरी सिंह, मधु, नैंसी, पायल, शिखा आदि उपस्थित रहे।

















