Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 फरवरी । कोतवाली सदर क्षेत्र के नगला बेरिया गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके पक्ष को सूचना मिलने पर वे गांव पहुंचे, जहां विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला और ससुराल पक्ष के लोग मौके से गायब थे। मायके पक्ष के लोग महिला को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने भी देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव रम नगला निवासी मेघ सिंह ने 19 वर्षीय बेटी सिमरन की शादी करीब 11 महीने पहले नगला बेरिया निवासी राजा नामक युवक से हुई थी, जो कपड़ों की सिलाई का काम करता है बुधवार की दोपहर मेघ सिंह को किसी ने सूचना दी कि उनकी बेटी ने ससुराल में फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग नगला बेरिया पहुंचे। उन्होंने देखा कि सिमरन का शव घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। इस दौरान ससुराल के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे। स्वजन आनन-फानन में सिमरन को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। मृतका के पिता मेघ सिंह ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिकायत के आधार पर अागे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page