Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 फरवरी । क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला के कुछ फोटो अश्लील गानों के साथ पूर्व पति व उसके साथियों ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिये है। इस मामले में महिला ने पूर्व पति सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुरसान कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसकी शादी 23 नवंबर 2017 को नरेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही नरेश उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और दहेज की मांग करता था। इस उत्पीड़न के कारण 16 दिसंबर 2022 को उनका तलाक हो गया। महिला ने बताया कि तलाक के बाद उसकी दूसरी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। वह अपने पति के साथ खुश थी। लेकिन उसके पूर्व पति नरेश और उसके अज्ञात साथियों ने उसके नाम और फोटो का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक वीडियो बनाए हैं। ये वीडियो यूट्यूब पेज पर अश्लील गानों के साथ अपलोड किए गए हैं। महिला का आरोप है कि ये वीडियो उसकी सामाजिक छवि और ससुराल में उसके जीवन को खराब करने के उद्देश्य से डाले गए हैं। इन वीडियो के कारण महिला को अपनी ससुराल में अपमान का सामना करना पड़ा है। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज की मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page