Hamara Hathras

Latest News

सासनी 04 फरवरी । इगलास मार्ग पर गांव मुकुंदखेड़ा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव सठिया निवासी बॉबी पुत्र हरीशंकर अपने साथी आकाश के साथ बाइक से इगलास जा रहे थे। मुकुंदखेड़ा के पास पहुंचते ही उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर फिसल गई। हादसे में बॉबी और आकाश सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एम्बुलेंस दोनों घायलों को सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान बॉबी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायलों के स्वजनों को सूचना दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page