Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 फरवरी । कुरसंडा के गौरव चौधरी भारतीय सेना में 22 साल की सेवा पूरी करने के बाद अपने पैतृक गांव लौटे। इस अवसर पर ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनका अभिनंदन फूलमालाएं पहनाकर, साफा बांधकर और ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। गौरव चौधरी का जन्म गांव कुरसंडा में हुआ था। उन्होंने वर्ष 2004 में भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। अपनी 22 साल की सेवा के दौरान, उन्होंने विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।गौरव चौधरी के आगमन की सूचना मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण बरौस टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। बरौस के प्रधान राकेश कुमार ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत, कुरसंडा मोड़ पर पूर्व फौजी हरिशंकर ने उन्हें फूलमाला पहनाई और साफा बांधा। पुसैनी के प्रधान उमेश चौधरी ने अपने प्रतिष्ठान पर भी माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। गांव में प्रवेश करते ही हनुमान बगीची पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गौरव चौधरी का फूलमालाएं पहनाकर और साफा बांधकर सम्मान किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे भी लगाए गए। सम्मान समारोह में प्रधान प्रतिनिधि चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि पृथ्वी चौधरी, बसपा नेता अरविंद शर्मा, एडवोकेट विशेष चौधरी, एडवोकेट पुष्पेंद्र चौधरी, चौधरी रणबीर सिंह, हरिशंकर फौजी, रामकुमार अग्रवाल, बच्चू सिंह, विपिन चौधरी, रवि पहलवान, सूरज चौधरी, हरीश चौधरी, जगमोहन सिंह और कन्हैयालाल अग्रवाल सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सेवानिवृत्त जवान गौरव चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि सेना में भर्ती होने के बाद देश सेवा ही जीवन का मुख्य उद्देश्य बन जाती है। उन्होंने बताया कि दुश्मन का मुकाबला करने का जज्बा हमेशा बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page