Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 04 फरवरी । लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही हल्की फुहार भी पड़ रही थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दृश्यता 10 से 15 मीटर तक रह गई, जिसके कारण लोगों ने घरों से बाहर निकलने से परहेज किया। क्षेत्र में रविवार को कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार और मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ देर के लिए धूप निकली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दो घंटे बाद ही सूरज बादलों में छिप गया और रात से फिर कोहरा छा गया। बुधवार को भी घने कोहरे और फुहार के कारण सुबह टहलने जाने वाले लोग भी घरों से कम निकले। राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क मार्गों पर चलने वाले वाहनों को अपनी लाइटें और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा। सुबह 3 बजे से 6 बजे तक तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 से 8 बजे के बीच यह 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। लगातार चार दिनों से खराब मौसम के कारण किसान चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा, जैसा कि मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन और खराब रहने की घोषणा की है, तो फसलों को अधिक नुकसान होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह जारी की है। चिकित्सकों ने भी बीमार व्यक्तियों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page