
हाथरस 04 फरवरी । आबकारी आयुक्त के आदेश के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी हाथरस के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 हाथरस अतिरिक्त प्रभार क्षेत्र 2 सादाबाद कुलदीप चौहान मय आबकारी टीम द्वारा जनपद हाथरस के थाना सादाबाद अंतर्गत मढ़ाका, सहपाऊ, मानिकपुर व थाना हसायन अंतर्गत रति का नगला, हसायन की देशी एवं कम्पोजिट मदिरा दुकानों की चेकिंग की गई। इसके साथ थाना हसायन अंतर्गत ग्राम सहबाजपुर में लोगों को अवैध मदिरा से सावधान रहने के प्रति जागरूक किया गया।













