
हाथरस 04 फरवरी । आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में प्रभारी यातायात पुलिस अनूप कुमार द्वारा शहर क्षेत्र में मॉडिफाइड साइलेंसर (पटाखा फोड़ने वाले) वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई, जिसमें तीन रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिलें मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त पाई गईं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मोटरसाइकिलों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किया गया तथा मौके पर ही मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए। इसके साथ ही मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकानों के संचालकों को मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियानों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा।













