Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 04 फरवरी । सिकंदराराऊ क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामाई सलावत नगर बाईपास पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार ट्रक चालक पप्पू कुमार निवासी एटा ट्रक लेकर एटा से अलीगढ़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान महामाई सलावत नगर बाईपास पर चालक को नींद की झपकी लग गई, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को खेत से निकलवाया। दुर्घटना में घायल चालक को पुलिस द्वारा इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page