सिकंदराराऊ (हसायन) 04 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के कस्बा हसायन के बाहरी इलाके इंद्रानगर सिकतरा–सलेमपुर–महासिंहपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे जल निकासी के लिए खुदवाए गए अस्थायी नाले के कारण रास्ता संकरा हो जाने से एक चार पहिया वाहन बोलेरो एन-10 असंतुलित होकर पलट गया। हादसा 3 फरवरी, मंगलवार की शाम करीब 8 बजे उस समय हुआ, जब भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) से जुड़े कुछ कार्यकर्ता कस्बा हसायन से राया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। बोलेरो में सिद्धार्थ जादौन पुत्र ठाकुर यतेन्द्र प्रताप सिंह जादौन, उनके साथी गौरव पुत्र राकेश एवं कुश प्रताप सिंह जादौन पुत्र संजय सिंह जादौन सवार थे। बताया गया कि मोहल्ला अहीरान स्थित मोक्षधाम श्मशान घाट पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा सड़क किनारे गड्ढानुमा अस्थायी नाला खुदवाया गया था, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो गई। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहन नाले के पास असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में वाहन सवार तीनों युवक मामूली रूप से घायल हुए और बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी
February 4, 2026
अश्लील गानों के साथ महिला के फोटो-वीडियो
February 4, 2026
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में
February 4, 2026
मुकदमे में फैसला न करने पर घर
February 4, 2026
पुलिस ट्रेनिंग कर रही महिला कांस्टेबल पर
February 4, 2026
अखईपुर हत्याकांड : पुलिस की निगरानी में
February 4, 2026
सादाबाद : आजादी के बाद पहली बार
February 4, 2026
Weather
Hathras
9:25 pm,
Feb 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap













