Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 02 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग के बीफार्म विद्यार्थियों ने “हेल्थ वॉरियर्स इंटर्नशिप – माघ मेला, प्रयागराज 2026” नामक आठ दिवसीय राष्ट्रीय-स्तरीय फील्ड-आधारित इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया। इसमें प्रियांशु पाठक, ओंकार आनंद, आदर्श कुमार, निशांत राज, प्रकाश रंजन, शिव चंद व राहुल प्रसाद सहित चयनित छात्रों ने सक्रिय रूप से योगदान दिया। छात्रों ने विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान कार्यक्रम में भाग लेने का उद्देश्य छात्रों को वास्तविक सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का अनुभव प्रदान करना था। जिसमें रोगी देखभाल, प्राथमिक उपचार, हेल्थ कैंप संचालन, स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां और सामुदायिक सेवा जैसी जिम्मेदारियां शामिल थीं। इस अनुभव से छात्रों के व्यावहारिक कौशल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी भी और सुदृढ़ हुई। फार्मेसी के प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद ने छात्रों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पहल संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप है। यह छात्रों की अनुभवात्मक शिक्षा में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page