Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 31 जनवरी । क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया। पहली दुर्घटना सादाबाद-राया मार्ग पर हुई। यहां एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बिहोई, थाना राया मथुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र जवाहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया। दूसरी दुर्घटना शुक्रवार रात सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हुई। इस हादसे में सहपऊ निवासी चैवभ पुत्र दिनेश चंद्र और अमित पुत्र लाल घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चैवभ की हालत गंभीर बताई और उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। अमित का उपचार सीएचसी सादाबाद में जारी है। क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन से प्रमुख मार्गों पर गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page