सादाबाद 30 जनवरी । कस्बा-देहात में लगातार दूसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। गुरुवार रात से शुरू हुआ कोहरा शुक्रवार को भी परेशानी का सबब बना। दोपहर को कुछ देर के लिए सूर्य दिखाई दिया, लेकिन इसका सर्दी पर कोई खास असर नहीं हुआ। विजिबिलिटी 6 से 8 मीटर तक दर्ज की गई, जिससे हाथ को हाथ भी दिखाई नहीं दे रहा था। दो दिनों से लगातार कोहरा छाए रहने के कारण आम जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है। सुबह के समय बाजार सूने दिखाई दिए। केवल आवश्यक काम से निकलने वाले लोग ही घरों से बाहर निकले। राष्ट्रीय राजमार्गों और अन्य संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही। स्कूल जाने वाले बच्चों को लाने वाली बसों में भी छात्रों की संख्या काफी कम रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह का मौसम बदलाव पहली बार देखा जा रहा है। हालांकि जनवरी में पहले भी कोहरा पड़ा है, लेकिन बारिश, धूप और उसके बाद कोहरा इस बार ही देखने को मिला है।प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे केवल अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें। साथ ही, दुर्घटनाओं से बचने के लिए अपने वाहनों की गति धीमी रखें।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
भाकियू (हरपाल गुट) का कलेक्ट्रेट पर हल्लाबोल,
March 17, 2026
बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के ऑपरेशन करने वाले
March 17, 2026
25 बार गुहार के बाद भी नहीं
March 17, 2026
दवा लेने के बहाने निकली 14 वर्षीय
March 17, 2026
हाथरस में गैस की किल्लत ने चमकाया
March 17, 2026
स्कूल वाहन हादसे पर अब सीधे नपेंगे
March 17, 2026
घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के
March 17, 2026
Weather
Hathras
4:09 am,
Mar 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























