
हाथरस 28 जनवरी । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (स्वापो) का द्वितीय अधिष्ठापन समारोह अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में अत्यंत भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने की, जबकि अधिष्ठापन अधिकारी के रूप में अशोक अग्रवाल (गोरई वाले) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अधिष्ठापन अधिकारी अशोक अग्रवाल ने स्वापो के नव-नियुक्त सदस्यों एवं नवीन कार्यकारिणी को संगठन की सेवा, निष्ठा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की शपथ दिलाई तथा संगठन के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा ने संगठन द्वारा गत वर्ष किए गए सेवा कार्यों का संक्षिप्त किंतु प्रभावशाली विवरण प्रस्तुत किया एवं आगामी वर्ष की कार्ययोजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहाँ पीड़ा है, वहाँ स्वापो होगा और जहाँ आवश्यकता है, वहाँ सेवा होगी।
जिलाध्यक्ष सुनील बर्मन ने अपने संबोधन में कहा कि समाज से मिले मान-सम्मान और प्रतिष्ठा के बदले समाज के प्रति सेवा करना प्रत्येक सदस्य का नैतिक दायित्व है। उन्होंने स्वापो को जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बताया। नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वर्तमान सत्र में संगठन का विशेष फोकस शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देने पर रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्था के संस्थापक कपिल अग्रवाल ने सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की सफलता प्रत्येक सदस्य के निस्वार्थ सहयोग और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्वापो ने अल्प समय में ही मथुरा एवं सूरत जैसे शहरों में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कर दी हैं तथा भविष्य में संगठन का विस्तार अन्य शहरों में भी किया जाएगा।

संस्था अपने मूल मंत्र “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के साथ निरंतर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर है। कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए बधाई एवं आभार व्यक्त किया। समापन अवसर पर संरक्षक श्री कृष्ण अरोड़ा ने स्वापो को निस्वार्थ सेवा करने वाला संगठन बताते हुए कहा कि आने वाले समय में संस्था समाज के विभिन्न क्षेत्रों में और भी महत्वपूर्ण कार्य करेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन एकता अग्रवाल एवं देवा वार्ष्णेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष सुनील बर्मन, नगर अध्यक्ष दिनेश सरदाना, जिला महामंत्री उत्कर्ष शर्मा, नगर महामंत्री लव तायल, कोषाध्यक्ष विष्णु मोहन वार्ष्णेय, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव लाल अरोड़ा, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वार्ष्णेय, जिला संगठन मंत्री मोहित गर्ग, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल (राया वाले), जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष श्रीमोहन वार्ष्णेय, नगर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, संरक्षक गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, संरक्षक श्रीकिशन अरोड़ा (काके बाबु), संरक्षक अशोक अग्रवाल (गोरई वाले), रेलवे प्रकोष्ठ प्रभारी सौरभ वर्मा (मोनू), समाजसेवी दिनेश शर्मा ( वैरायटी वाले), चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ हर्ष गर्ग, लखन मित्तल, मुकेश कुमार सिंघल (हुंडी वाले), अमित वार्ष्णेय, अमित अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, रघुनन्दन अरोड़ा, दक्ष अरोड़ा, देवा वार्ष्णेय, एकता अग्रवाल , रोहित वार्ष्णेय, अमृत अटल , हर्ष अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, सुधा अरोरा, रेनू अरोरा, सुनीता सरदाना, राधा सिंहल, ऋतु गोयल, मुक्ता गर्ग, चेरी गर्ग, इतिशा गर्ग आदि उपस्थित थे।

















