
हाथरस 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा राष्ट्रध्वज फहराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के उपरांत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज पूरा देश गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव देश, संविधान और देशवासियों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। समय-समय पर हुए संविधान संशोधनों ने भारत की संप्रभुता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर संकल्प लें कि तन-मन-धन से राष्ट्र एवं पार्टी की सेवा करते हुए जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, प्रीति चौधरी, मथुरा प्रसाद गौतम, पवन रावत, सुनीता वर्मा, गौरव आर्य, रामवीर सिंह परमार, विपुल लुहाड़िया, अंकित गोड, नरेश प्रधान, स्मृति पाठक, रामवीर सिंह (भैया जी), शालिनी पाठक, राजेश सिंह गुड्डू सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















