सादाबाद 21 जनवरी । स्थानीय राजकीय पशु चिकित्सालय में मधुमक्खियों के झुंड ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, पशु चिकित्सालय परिसर के पुराने भवन के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था। बताया जा रहा है कि आज सुबह कुछ लोग छत्ते से शहद निकालने का प्रयास कर रहे थे, जिसके कारण मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। ड्यूटी पर तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विशाल पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से विशाल घबरा गया और मदद के लिए शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल उसे मधुमक्खियों से बचाया। विशाल को तुरंत उपचार के लिए सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में मधुमक्खियां से घायल पशु विभाग के कर्मचारी का उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद काफी देर तक मधुमक्खियों के उड़ने से परिसर के आसपास यातायात भी बाधित रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पूर्व मंत्री के निजी सचिव के दादाजी
March 11, 2026
भाजपा-बसपा छोड़ कई लोगों ने थामा समाजवादी
March 11, 2026
हाथरस में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल
March 11, 2026
हाथरस में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी
March 11, 2026
सासनी : मनरेगा कर्मचारियों ने लम्बित मानदेय
March 11, 2026
सादाबाद : विनोबा नगर चौराहे पर जाम
March 11, 2026
हाथरस में सूबेदार के बेटे धीरज बघेल
March 11, 2026
Weather
Hathras
8:48 am,
Mar 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























