सिकंदराराऊ (हसायन) 21 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र के गांव बांध अब्दुलहईपुर में चकबंदी की कार्य प्रक्रिया के दौरान चकबंदी विभाग पर एक काश्तकार किसान की आठ बीघा कृषि भूमि में से चार बीघा जमीन कम देने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़ित किसान अपनी पूरी जमीन दिलाए जाने की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पीड़ित काश्तकार ऊदल सिंह पुत्र रोशनलाल, निवासी ग्राम बांध अब्दुलहईपुर ने बताया कि चकबंदी की प्रक्रिया के दौरान वह गांव से बाहर था और अपनी कृषि भूमि को गांव के ही एक व्यक्ति को पट्टे पर दे रखा था। लगभग दो माह बाद जब वह वापस गांव लौटा, तो पट्टेदार द्वारा उसे खेत की जमीन कम होने की जानकारी दी गई। जांच करने पर पता चला कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उसकी आठ बीघा उपजाऊ कृषि भूमि में से चार बीघा जमीन किसी अन्य काश्तकार को दे दी गई है। पीड़ित का कहना है कि चकबंदी के बाद उसके पास मात्र चार बीघा जमीन ही शेष रह गई, जबकि शेष चार बीघा उपजाऊ भूमि उसे नहीं दी गई। अपनी जमीन वापस पाने के लिए वह कई बार चकबंदी विभाग के अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन आज तक उसकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऊदल सिंह ने आरोप लगाया कि चकबंदी विभाग के लेखपाल स्तर के कर्मचारियों ने उसकी उपजाऊ कृषि भूमि काटकर गांव के ही एक धनाढ्य और दबंग व्यक्ति को दे दी। पीड़ित काश्तकार ने प्रशासन से मांग की है कि उसकी पूरी कृषि भूमि उसे दिलाई जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस संबंध में जब चकबंदी विभाग के हल्का लेखपाल दीपेश से जानकारी ली गई, तो उन्होंने बताया कि संबंधित किसान ने अपनी कुछ जमीन बेची है। यदि जमीन कम पाई जाती है, तो जांच कर नियमानुसार पूरी कराई जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
पूर्व मंत्री के निजी सचिव के दादाजी
March 11, 2026
भाजपा-बसपा छोड़ कई लोगों ने थामा समाजवादी
March 11, 2026
हाथरस में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल
March 11, 2026
हाथरस में कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी
March 11, 2026
सासनी : मनरेगा कर्मचारियों ने लम्बित मानदेय
March 11, 2026
सादाबाद : विनोबा नगर चौराहे पर जाम
March 11, 2026
हाथरस में सूबेदार के बेटे धीरज बघेल
March 11, 2026
Weather
Hathras
11:13 am,
Mar 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























