
हाथरस 19 जनवरी । हाथरस में हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक दलित किशोरी के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी शौच के लिए जा रही थी। तभी गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने वहां लोगों से पूछताछ की। किशोरी के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

















