Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी ने भूमि विकास बैंक के चेयरमैन पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडल के कुल 21 पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें अलीगढ़ जिले के सात पदों में से पांच पर पुरानों को ही मौका दिया गया है। भाजपा द्वारा घोषित सूची में अलीगढ़ जिले से जयपाल सिंह (अलीगढ़), सुरेश चंद्र शर्मा (जवां), कैलाश बहादुर सिंह (अतरौली), सत्या सिंह (खैर), हृदेश चौहान (चंडौस), सतीश कुमार (अकराबाद) और प्रभार चौधरी (इगलास) को प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में जवां और इगलास सीट पर बदलाव किए गए हैं, जबकि बाकी सीटों पर पुराने प्रत्याशियों को ही मौका मिला है।

हाथरस जनपद से प्रमोद सेंगर (हाथरस), संतोष पुंढीर (सिकंदराराऊ), तेजवीर सिंह (सादाबाद) और बच्चू सिंह (सासनी) को उम्मीदवार बनाया गया है। कासगंज जनपद में महेंद्र सिंह बघेल (कासगंज), राजपाल सिंह (अमापुर), राजकुमार (पटियाली), संजय उपाध्याय (सोरों), कुशलपाल सिंह (गंजडुडवारा) को प्रत्याशी घोषित किया गया है। एटा जिले में रामवीर सिंह (एटा), नवीन पाल (अलीगंज), दर्शनपाल सिंह (जलेसर), संतोष चौहान (पिलुआ-मारहरा) और बृजेश सिंह (जेथरा) को उम्मीदवार बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page