Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 03 जनवरी । समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार से हर वर्ग त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को गुमराह करने के लिए मंत्रिमंडल विस्तार और तरह-तरह के हथकंडे अपनाएगी। वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर पात्र महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये सहायता देने की घोषणा भी उन्होंने की। अखिलेश यादव ने कहा कि हर विभाग में लूट मची हुई है, यूरिया खाद से लेकर धान की खरीद में कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार हो रहा है। किसानों को फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा और दुग्ध उत्पादकों को दूध का उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने जनता से अपील की कि भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करें। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी और पूर्व सांसद अरविंद कुमार सिंह मौजूद रहे। सपा मुख्यालय पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती भी सादगी से मनाई गई। अखिलेश यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा की ज्योति जलाकर महिला सशक्तिकरण का मार्ग प्रशस्त किया। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का विमोचन भी किया, जिसमें समाज के महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि के साथ राष्ट्रीय और ऐतिहासिक दिवसों का उल्लेख है। सपा बाबा साहब आंबेडकर वाहिनी ने भी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव राम बाबू सुदर्शन ने बताया कि पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने लोगों को फुले के जीवन संघर्षों और उनके प्रयासों के बारे में बताया। जब समाज अंधविश्वास, जातिवाद और महिला उत्पीड़न की बेड़ियों में जकड़ा था, तब सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को हथियार बनाकर बराबरी की लड़ाई शुरू की।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page