Hamara Hathras

मथुरा 16 दिसम्बर । आज तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। घटना सुबह करीब 3:30 बजे 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दृश्यता लगभग शून्य थी। हादसे में एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें टकराईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में आग लग गई। अधिकारियों के अनुसार अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हैं। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चार शवों की पहचान हो गई है और शेष के लिए टीम कार्यरत है। 17 बैग में जले हुए अवशेष और कंकाल लाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद में देवदूत की भूमिका निभाई। गांव हथकौली निवासी योगेश सिकरवार ने बताया कि उन्होंने और उनके साथी भूरा सिंह ने 50 से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया और सात-आठ लोगों को जली हालत में बाहर निकाला। गांव छिबरऊ के सेवानिवृत्त सैनिक भगवान स्वरूप देशवार ने भी मौके पर पहुंच कर 30-35 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय चारों ओर चीख-पुकार और हाहाकार मचा हुआ था। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस और पुलिस की सायरन की आवाजें सुनाई दे रही थीं। घायलों को तत्काल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और पुलिस-रैस्क्यू टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !

March 23, 2026

March 23, 2026
धरना

धरना

March 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page