अलीगढ़ 18 नवंबर । मंगलायतन विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग तथा विश्वविद्यालय पुस्तकालय द्वारा “मनुपात्रा के उपयोग से प्रभावी शोध एवं लेखन” विषय पर प्रशिक्षण-सह उपयोगकर्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों को ऑनलाइन विधिक शोध डेटाबेस के उपयोग से परिचित कराना था। जिसका व्यापक उपयोग केस लॉ, विधिक प्रावधानों, कानूनी टिप्पणियों और शैक्षणिक लेखन में किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार उपाध्याय के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने डिजिटल विधिक संसाधनों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मनुपात्रा जैसे प्लेटफॉर्म शोध की गुणवत्ता और सटीकता बढ़ाने में अत्यंत सहायक हैं। मनुपात्रा इन्फोर्मेशन सॉल्यूशंस के जेबी सिंह ने प्रतिभागियों को प्लेटफॉर्म के उपयोग, उन्नत शोध तकनीकों, सर्च टूल्स, सटीक संदर्भ शैली, दस्तावेज विश्लेषण एवं शैक्षणिक शोध में विधिक जानकारी को शामिल करने की रणनीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। इंटरैक्टिव प्रशिक्षण पद्धति ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और व्यावहारिक कौशल को मजबूत किया। विधि विभाग के अध्यक्ष डा. हैदर अली ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस के नवजात बच्चों को अब नहीं
March 12, 2026
केवाईसी अपडेट न होने पर एजेंसियों ने
March 12, 2026
13 मार्च को मनाया जाएगा अलविदा जुम्मा,
March 12, 2026
शार्ट सर्किट से तीन मंजिला मकान में
March 12, 2026
मशीन खराब और टूटे तार ने बढ़ाई
March 12, 2026
परमार्थ सेवा समिति की निशुल्क भोजन सेवा
March 12, 2026
सिकंदराराऊ में डंडा मारकर बेटे की हत्या
March 12, 2026
Weather
Hathras
12:27 am,
Mar 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























