आगरा 11 नवम्बर । शारदा वर्ल्ड स्कूल- अर्ली लर्निंग सेंटर के नन्हें विद्यार्थियों ने एक विशेष शैक्षणिक भ्रमण के तहत गौशाला का दौरा कर भारतीय संस्कृति, पशुप्रेम और जीवन मूल्यों को नज़दीक से समझा। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य बच्चों में पशुओं के प्रति प्रेम, दया और सहानुभूति की भावना विकसित करना तथा उन्हें “शिक्षा के साथ संस्कार” की अवधारणा से जोड़ना रहा। भ्रमण के दौरान बच्चों ने गायों को चारा खिलाया और गौसेवा की प्रक्रिया को उत्साहित भाव से समझा। इस अनुभव ने उनके अंदर जिम्मेदारी और स्नेह जैसे मानवीय गुणों को और प्रबल किया, जिसके चलते बच्चों के चेहरों पर उत्साह साफ झलकता दिखाई दिया। इस अवसर पर निदेशक-ईएलसी डॉ. गरिमा यादव ने कहा कि अनुभवात्मक शिक्षण गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह उन्हें सहयोग और करुणा जैसे मूल्यों को वास्तविक जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती हैं। वहीं सह-संस्थापक प्रियंका गुप्ता ने कहा कि ऐसे मूल्यपरक भ्रमण बच्चों को समाज, परंपराओं और संस्कृति से जोड़ते हुए उन्हें संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। शारदा वर्ल्ड स्कूल–ईएलसी निरंतर इस दिशा में कार्यरत है कि शिक्षा केवल ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि उसमें संस्कारों का समावेश हो। गौशाला भ्रमण इसी संकल्प की एक सार्थक पहल साबित हुआ, जिसने नन्हें बच्चों को भारतीय संस्कृति की गहरी अनुभूति कराई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : प्रेम और सौहार्द के साथ
May 30, 2026
हसायन :दो दिन से आ रही तेज
May 30, 2026
हसायन : पोषाहार राशन को लेकर हुए
May 30, 2026
सड़क हादसे में किसान की मौत, छह
May 30, 2026
बद्रीनाथ से लौट रही हाथरस के श्रद्धालुओं
May 30, 2026
गृह क्लेश से आहत युवक ने खाया
May 30, 2026
खेत के पास घायल अवस्था में मिली
May 30, 2026
Weather
Hathras
1:53 pm,
May 31, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






















