Hamara Hathras

Latest News


अलीगढ़ 04 सितम्बर।
मंगलायतन विश्वविद्यालय में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर विश्वविद्यालय का 19वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और विश्वविद्यालय के कुलगीत की प्रस्तुति के साथ हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर कर्मचारियों के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। वहीं समारोह में पांच से पंद्रह वर्ष की सेवाएं पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने शिक्षा, अनुसंधान और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही समाज और राष्ट्र निर्माण की धुरी हैं। मंगलायतन विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के स्वर्णिम भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान की प्रगति में उसके कर्मियों की अहम भूमिका होती है। हर दिन एक नई चुनौती लेकर आता है, लेकिन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी का एकजुट रहना आवश्यक है। एकजुटता ही संस्था को उन्नति के पथ पर अग्रसर करती है। आभार व्यक्त डीन एकेडमिक प्रो. राजीव शर्मा ने किया।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित रील प्रतियोगिता में चयनित पुरस्कार प्राप्त वीडियो रील्स की स्क्रीनिंग और पुरस्कार वितरण भी किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कौशिक व दीपशिखा शर्मा ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अमन सिंह व प्रांशु पाठक एवं तृतीय स्थान पर हर्षिता व सत्यम रहे। वहीं राघव तिवारी, आयुष गुप्ता, रोहन, नीतीश, बाला कृष्णा, विनीत कुमार, मनीष शर्मा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में अवतार सिंह कुंतल, डा. अशोक उपाध्याय, ममता देवी, उदय कुशवाह, यादवेंद्र ठेनुआ, मोहन माहेश्वरी, राजुल यादव, यशिका गुप्ता, नरसिंह शर्मा, नीरज कुमार थे। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्राध्यापक, कर्मचारी व विद्यार्थियों की भागीदारी रही। संचालन एंजेला फातिमा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page