Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 मई । आज विकसित कृषि संकल्प अभियान के पहले दिन भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। भारतीय किसान यूनियन (चौधरी चरण सिंह) के मुख्य संरक्षक केपी ठेनुआ,राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यालय सादाबाद पर हवन करके भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के छवि चित्र पर चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। पुण्यतिथि पर किसान चेतना, शिक्षा प्रेरणा और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने का संगठन के द्वारा संकल्प लिया गया। तत्पश्चात मथुरा अड्डा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा पर भी संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष, ललित चौधरी जिला अध्यक्ष, पवन चौधरी जिला महासचिव, मेंबर सिंह, हरेंद्र प्रदेश संगठन मन्त्री, सुशील एडवोकेट राष्ट्रीय प्रवक्ता, विजय बधौतिया, मुनमुन चौहान सहित कई संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page