Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 22 फरवरी । फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल जनपद हाथरस द्वारा आज अलीगढ़ रोड स्थित एक होटल में बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि फेडरेशन के जिला संरक्षक बौहरै रमन मूर्ति शर्मा सर्राफ एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष विष्णु गौतम थे। मंच पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष प्रदीप बंसल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष तरुण पंकज, फेडरेशन के लोकसभा प्रभारी पंडित सत्य प्रकाश शर्मा रंगीला गुरु उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री अनिल वार्ष्णेय तेल वालो ने सुचारू रूप से किया।

कार्यक्रम में विष्णु गौतम ने कहा कि व्यापारियों पर अवेध छापामार कार्यवाही झूठी शिकायत के आधार पर उत्पीड़न शोषण करके अधिकारी योगी सरकार को बदनाम कर रहे हैं।

औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने कहा अधिकारियों की मानसिकता उद्योग और व्यापार विरोधी है। हाथरस उद्योग नगरी के रूप में विख्यात है। ख्याति प्राप्त उद्योग धंधे को झूठी शिकायतों के आधार पर नेस्तानाबूत करने की साजिश रची जा रही है, जिसे हम सभी को मिलकर विरोध करना है।

बोहरै रमन मूर्ति शर्मा ने कहा कि नगर का औद्योगिक विकास हेतु सभी को मिल-जुल कर प्रयास करने चाहिए। व्यापारी की उत्पन्न शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।

संजीव आंधिवाल ने औद्योगिक विकास हेतु अपने विचार प्रकट किया। राहुल गुप्ता ट्रांसपोर्टर में कहा कि हाथरस नगर की महती आवश्यकता है। लोकसभा प्रभारी पंडित सत्यपाल शर्मा रंगीला गुरु ने कहा फेडरेशन द्वारा नगर केसमस्त व्यापार मंडल को एकजुट होकर एक ग्रुप बनाकर व्यापारियों की उत्पन्न अवशोषण के विरुद्ध एकजुट होकर प्रतिशोध करना चाहिए। व्यापारी का उत्पन्न शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए।  हाथरस का विकास हो विनाश नहीं। राजकुमार कोठीवाल संजीव आंधीवाल, सुरेंद्र वाष्र्णेय, तरुण पंकज, प्रदीप बंसल आदि ने ओजस्वी विचार प्रकट किया। हाथरस के विकास में सभी के योगदान के लिए सहयोग कीकामना की।

कार्यक्रम में दिनेश सरदाना, पंडित हरेंद्र शर्मा, योगेश बंसल, सुनील अग्रवाल, ओमप्रकाश वर्मा, रमेश चंद भगत जी, महेश चंद वर्मा बर्तन वाले, राम अग्रवाल, जलज अग्रवाल, शिवम गुप्ता, देवकीनंदन वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा कलसा वाले आदि के अलावा सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभा के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों का उत्पन्न शोषण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। झूठी शिकायत करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दे। हम किसी के खिलाफ नहीं है। ईश्वर सब देख रहा है। हाथरस के औद्योगिक विकास हेतु सभी व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी को सामूहिक प्रयास कर हाथरस का विकास करने में अपना अहम योगदान देना चाहिए।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page