हाथरस 16 सितंबर । प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री एवं हाथरस जिले की नई प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य कल हाथरस आएंगी। उनके हाथरस आगमन का कार्यक्रम जिला प्रशासन को मिल चुका है। मिली जानकारी के अनुसार वह कल सुबह 10 बजे हाथरस के निरीक्षण भवन पहुंचेंगी। इसके बाद गीगला के आंगनबाड़ी केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित पोषण माह कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। सुबह 11:30 बजे सादाबाद स्थित गौशाला का निरीक्षण करेंगी। सादाबाद की ग्राम पंचायत बरामई में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। दोपहर 12:30 बजे कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य निरीक्षण भवन में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भेंट करेगी। दोपहर 1 बजे मथुरा रोड स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी, वहां केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेगी। इसके बाद दोपहर 1:45 बजे भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगी तथा मंत्री बेबी रानी मौर्य के हाथरस जिला प्रभारी बनकर पहली बार हाथरस आगमन पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना होंगी।
Check latest article from this author !
कुशवाहा समाज के शिविर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
September 16, 2024
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में चेकिंग अभियान के दौरान 379
September 16, 2024
जिले की नई प्रभारी मंत्री बेबी रानी
September 16, 2024
अभियंता दिवस पर विश्वेश्वरैया के कृतित्व और
September 16, 2024
कुशवाहा समाज के शिविर में सामान्य ज्ञान
September 16, 2024
लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में विश्व
September 16, 2024
दाऊजी महाराज मेले में हुआ क्षत्रिय शिविर
September 16, 2024
UPI का इस्तेमाल करने वालों के लिए
September 16, 2024
Weather
Hathras
6:36 pm,
Sep 16, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap