Hamara Hathras

14/09/2024 10:21 pm

Latest News

हाथरस 07 सितम्बर । आज शहर में कामेश्वर मंदिर से श्री वेद भगवान की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर परिसर में आचार्यों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना कराई। नगर भ्रमण करते हुए वेद भगवान को चारों वेदों के साथ मेला परिसर स्थिति उनके कैंप में विराजमान किया गया। दाऊजी मेले के शुभारंभ के साथ ही वेद भगवान शिविर में विराजमान किए जाते हैं। यह परंपरा मेला प्रारंभ से चलती आ रही है। आज पूर्वाह्न श्री वेद भगवान की शोभायात्रा नगर में धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय व पूर्व चैयरमैन डौली माहौर ने पूजा अर्चना से किया। पंडित जितेंद्र स्वरूप शर्मा फौजी व पंडित उमेश शर्मा ने श्री वेद भगवान की पूजा-अर्चना कराई।  पूजा के बाद यजमानों ने उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं का सम्मान किया। श्री वेद भगवान के जयकारों के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई। वेद भगवान के छवि चित्र के साथ चारों वेद रथ पर विराजमान किए गए। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में भक्तजन वेद भगवान व दाऊजी महाराज के जयकारे लगाते चल रहे थे। नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने वेद भगवान के दर्शन किए व फूल बरसाए। मेला प्रांगण स्थित वेद भगवान के कैंप पर शोभायात्रा का समापन हुआ तथा विधि-विधान के साथ चारों वेद वहां विराजमान किए गए। इस अवसर पर पंडित केयूर दीक्षित, पंडित अतुल कृष्ण भारद्वाज, पंडित गणेश वशिष्ठ, जयशंकर पाराशर, एडवोकेट राधा माधव शर्मा, प्रशांत शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, शशांक पचौरी, बृजेश वशिष्ठ, ऋषि कौशिक, पंडित बागीश शर्मा, पंडित विशाल बल्लभ मिश्रा, जितेंद्र मोहन वशिष्ट के अलावा नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page