अलीगढ़ 02 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय में सोमवार को “दिशा : ए मूव” शीर्षक से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुशासनहीनता व रैगिंग से बचने और जीवन में सही दिशा चुनने के महत्व पर मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यशाला के प्रारम्भ में प्रॉक्टर और एंटी-रैगिंग के नोडल अधिकारी डा. किशन पाल सिंह ने कहा कि रैगिंग जैसी नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहते हुए, विद्यार्थियों को अपने भविष्य के लिए सकारात्मक निर्णय लेने चाहिए। स्वयं अनुशासन में रहने के साथ अपने साथियों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जीवन में सही निर्णय लेना एक सैनिक के लिए जितना आवश्यक है, उतना ही एक छात्र के लिए भी। जानबूझकर की गई गलती अपराध की श्रेणी में आती है। यदि आप सही रास्ता नहीं चुनेंगे तो भविष्य में दिक्क़तों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कई महापुरुषों का उदाहरण देते हुए हौसलों को बुलंद करके अपनी मंजिल को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। संचालन डा. हिबाह इस्लाही ने किया। कार्यशाला ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के लिए सही दिशा चुनने और अनुशासन में रहने के महत्व को समझने में मदद की।
Check latest article from this author !
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली ने मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
September 17, 2024
Related Posts
Recent Posts
भगवान विश्वकर्मा ने मनुष्यों को वास्तुकला और
September 17, 2024
शिक्षक सम्मेलन की तैयारी हुई शुरू, दाऊजी
September 17, 2024
जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली ने मनाया
September 17, 2024
सासनी : दिगंबर जैन मंदिर में धूमधाम
September 17, 2024
सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में दस
September 17, 2024
जी.एल. बजाज में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच
September 17, 2024
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री का हुआ ऐलान,
September 17, 2024
Weather
Hathras
6:37 pm,
Sep 17, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap