अलीगढ/हाथरस/आगरा 25 जुलाई । केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में अलीगढ़-आगरा हाईवे के लिए धनराशि की व्यवस्था की गई है। इससे अलीगढ़-आगरा के बीच प्रस्तावित फोरलेन हाईवे का निर्माण अब तेजी पकड़ेगा। 2385 करोड़ रुपये से बनने वाले 65 किमी लंबे इस हाईवे के लिए फरवरी में टेंडर हो गया था। मगर भूमि अधिग्रहण आदि की प्रक्रिया होनी शेष है। अफसरों का दावा है कि अगर सब कुछ सही समय पर होता रहा दो साल के भीतर रफ्तार का यह प्रोजेक्ट तैयार कर लिया जाएगा। सरकार की मंशा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के लिए नए हाईवे और इसके सहारे आर्थिक गलियारा विकसित करने की है। इसे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बाईपास से जोड़कर बनाया जाएगा और आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसलिए यह जेवर एयरपोर्ट का तीसरा विकल्प हाईवे भी अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर के लिए होगा। यमुना एक्सप्रेसवे के सहारे विकसित हो रहे जेवर एयरपोर्ट, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर डिफेंस कॉरिडोर व अन्य उद्योगों के कारण अब संबंधित क्षेत्रों में भूमि नहीं बची है। साथ ही अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यातायात का बोझ अधिक होने या आपात स्थिति के दौरान यह हाईवे आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का विकल्प बनेगा, जो जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचाएगा। साथ में अलीगढ़-आगरा के मध्य 85 किमी लंबे दो-लेन हाईवे पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
Check latest article from this author !
घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
September 14, 2024
गांव लुहेटा में मकान गिरने से आठ साल की बच्ची घायल
September 14, 2024
Related Posts
Recent Posts
सहकारी समिति कार्यालय का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी
September 14, 2024
घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट, नामजदों
September 14, 2024
गांव लुहेटा में मकान गिरने से आठ
September 14, 2024
तीन दिन से गायब बच्चे का नहीं
September 14, 2024
कार की चपेट में आने से ट्रैफिक
September 14, 2024
सादाबाद : गांव नगला बीरबल में हुई
September 14, 2024
सादाबाद : बूथों पर भाजपा बना रही
September 14, 2024
Weather
Hathras
7:37 am,
Sep 15, 2024
26°C
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
0 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap