Hamara Hathras

15/06/2024 9:23 am

Latest News

हाथरस 22 मई । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस रंगोली द्वारा ब्रज यात्रा कराई। जायंट्स रंगोली की अध्यक्ष श्रीमती चारू शर्मा ने बताया की वैशाख महिना बहुत ही शुभ महीना होता है। और 21 मई को नर्सिंग जयंती के उपलक्ष में ए सी बस द्वारा ब्रिज यात्रा संपन्न कराई गई। सभी महिलाओं को ब्रज के सभी मंदिरों के दर्शन कराऐ जिसमें सर्वप्रथम दाऊजी महाराज के दर्शन , उसके उपरांत रावल, महावन, 84 खंबा, रमणरेती, गोवर्धन महाराज के दर्शन, एवं उनकी परिक्रमा का सौभाग्य सभी महिलाओं को मिला। उसके उपरांत गरुण गोविंद जी के दर्शन किए। यात्रा के दौरान सभी महिलाओं को चाय नाश्ता, भोजन की व्यवस्था की गई। एवं समय-समय पर जलपान आदि की व्यवस्था भी की गई। और सभी महिलाओं ने ब्रिज यात्रा और भजनों का भरपूर आनंद उठाया। यात्रा के दौरान हाउजी गेम भी खिलाएं गए। महिलाएं गिफ्ट पाकर अति उत्साहित हुई। सभी महिलाओं ने भगवान के दर्शनो का भरपूर आनंद लिया। ब्रज यात्रा की व्यवस्था करने मे रंगोली की अध्यक्ष चारू शर्मा एवं वार्ष्णेय वेलफेयर की जिला कोषाध्यक्ष रिचा वार्ष्णेय का भरपूर सहयोग रहा। सहसंयोजीका में डायमंड की कोषाध्यक्ष रुचि अग्रवाल, रंगोली की मीडिया प्रभारी सोनिया शर्मा। ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया। सहेली की अध्यक्ष मधु अग्रवाल भी यात्रा के दौरान मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts